IBPS RRB Recruitment: 13,217 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स आज ही करें आवेदन, जानें पात्रता, सैलरी और सिलेबस

By Vishal singhania

Published on:

IBPS RRB Recruitment: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में क्लर्क और ऑफिसर (PO) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल-I, II, III के अलावा आईटी, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग, ट्रेजरी मैनेजर, लॉ और सीए जैसे विशेष पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IBPS RRB Recruitment वैकेंसी का विवरण

इस भर्ती में सबसे अधिक संख्या में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 7,972 पद हैं। इसके अलावा, ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) के 3,907 पद, ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 845 पद, आईटी ऑफिसर 87, ट्रेजरी मैनेजर 16, मार्केटिंग ऑफिसर 15, लॉ ऑफिसर 48, एग्रीकल्चर ऑफिसर 50 और सीए ऑफिसर 69 पद उपलब्ध हैं। ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) के 199 पद भी भर्ती के अंतर्गत हैं।

IBPS RRB Recruitment शैक्षिक योग्यता और अनुभव

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। ऑफिसर स्केल-II के लिए पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक और अनुभव की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए, जनरल बैंकिंग ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का अनुभव, आईटी ऑफिसर के लिए कंप्यूटर/आईटी डिग्री और 1 साल का अनुभव, सीए ऑफिसर के लिए ICAI से CA की डिग्री और 1 साल अनुभव आवश्यक है। लॉ ऑफिसर स्केल-II के लिए LLB और 2 साल अनुभव, ट्रेजरी मैनेजर के लिए CA या MBA (Finance) और 1 साल अनुभव, मार्केटिंग ऑफिसर के लिए MBA (Marketing) और 1 साल अनुभव, एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए संबंधित कृषि/डेयरी/पशुपालन/मत्स्य पालन/बागवानी में डिग्री और 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।

IBPS RRB Recruitment आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम, जबकि ऑफिसर पदों के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल हैं।

IBPS RRB Recruitment परीक्षा पैटर्न और फीस

प्रीलिम्स एग्जाम में रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड शामिल हैं। मेन्स एग्जाम में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, हिंदी/इंग्लिश लैंग्वेज और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के प्रश्न होंगे। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए निर्धारित किया गया है।

IBPS RRB Recruitment सैलरी और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 37,442 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, बैंक नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

IBPS RRB Recruitment आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS की वेबसाइट पर जाएं और “IBPS RRB Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें। फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

यह भर्ती उन ग्रेजुएट्स और योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख आज है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत अप्लाई करना चाहिए।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here.
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं sandhyakhabar की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद