BEML Recruitment 2025: BEML में 682 पदों पर भर्ती, विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू

By Vishal singhania

Published on:

BEML Recruitment 2025: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने 682 पदों पर भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में नॉन एग्जीक्यूटिव से लेकर सीनियर मैनेजमेंट तक के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो सरकारी सेक्टर की बड़ी कंपनी में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

BEML Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

BEML भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के हिसाब से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों के पास आईटीआई की डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, नर्सिंग, फार्मेसी में ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग की डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), एमबीए, एमटेक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

  • उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है।
  • स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के लिए आयु सीमा 25 से 35 साल है।
  • नॉन एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • टेम्पररी एम्प्लॉइज (डिप्लोमा/आईटी) और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अधिकतम उम्र 27 साल है।
  • सीनियर मैनेजमेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल रखी गई है।

सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

BEML Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

BEML Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार होगी।

BEML Recruitment 2025 वेतनमान और पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग पदों पर अलग-अलग वेतनमान तय किया गया है।

  • सिक्योरिटी एंड फायर गार्ड्स को 22,000 से 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
  • स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के लिए वेतनमान 29,200 से 62,000 रुपए प्रति माह होगा।
  • नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों को 23,000 से 27,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा।
  • टेम्पररी एम्प्लॉइज (डिप्लोमा/आईटी) को 20,000 से 24,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 40,000 से 1,40,000 रुपए तक होगा।
  • वहीं, सीनियर मैनेजमेंट पदों पर तैनाती मिलने पर उम्मीदवारों को 70,000 से 2,60,000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

यह वेतनमान दर्शाता है कि इस भर्ती में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरे अवसर मौजूद हैं।

BEML Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां करियर पेज पर जाकर “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करना होगा। एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लेकर रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ेगी।

BEML में निकली यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो लंबे समय से सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरी की तलाश में हैं। 682 पदों पर निकली यह भर्ती न केवल युवाओं बल्कि अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी उपयुक्त है। ढाई लाख रुपए तक की सैलरी और प्रतिष्ठित संगठन में काम करने का मौका इस भर्ती को और भी खास बनाता है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं sandhyakhabar की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद