Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस में 7,565 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों को मौका

By Vishal singhania

Published on:

Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 7,565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों के लिए है और पे लेवल-3 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

Delhi Police Recruitment आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए यह निशुल्क रखा गया है।

Delhi Police Recruitment पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 7,565 पद शामिल हैं। इनमें कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव-पुरुष) के 4,408 पद, पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य के लिए 285 पद, पुरुष एक्स सर्विसमैन (कमांडो) के 376 पद और महिलाओं के लिए 2,496 पद निर्धारित किए गए हैं।

Delhi Police Recruitment शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ में कार्यरत या रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के बच्चों को 11वीं पास होने पर भी आवेदन का मौका मिलेगा। पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (लाइट मोटर व्हीकल) यानी मोटरसाइकिल या कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। ध्यान दें कि लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी—एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और स्पोर्ट्स पर्सन को 5 साल तक की छूट मिलेगी।

Delhi Police Recruitment शारीरिक योग्यता

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेमी और छाती 81-85 सेमी होनी चाहिए। उन्हें 1,600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, साथ ही 14 फीट लंबी कूद और 3 फीट 9 इंच ऊंची कूद करनी होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 157 सेमी निर्धारित की गई है। उन्हें 1,600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी, 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद में सफल होना होगा। आरक्षित वर्गों को ऊंचाई और छाती में नियमानुसार छूट मिलेगी।

Delhi Police Recruitment चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा—पहले लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल टेस्ट (PET/PMT), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

प्रश्न पत्र में जनरल नॉलेज के 50 प्रश्न, रीजनिंग के 25, न्यूमेरिकल एबिलिटी के 15 और कंप्यूटर ज्ञान के 10 प्रश्न शामिल होंगे। एनसीसी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे—सी सर्टिफिकेट पर 5%, बी पर 3% और ए पर 2% अतिरिक्त अंक।

Delhi Police Recruitment आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले एसएससी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग-इन करके ‘Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025’ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें। सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह भर्ती दिल्ली पुलिस में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय पर आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू करें, क्योंकि यह मौका 12वीं पास युवाओं के लिए स्थायी सरकारी नौकरी का शानदार अवसर है।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here.
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं sandhyakhabar की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद